-
Advertisement
हेयरड्रेसर ने युवक के गले पर किया उस्तरे से हमला, हालत नाजुक , आईजीएमसी पर चल रहा इलाज
Hairdresser attacked a young man’s throat: शिमला में हेयरड्रेसर (Hairdresser)ने एक युवक के गले पर उस्तरे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद युवक गंभीर रूप से घायल (seriously injured)हो गया। उसे तुरंत आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) लाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक बात करने की हालत में नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले के बाद आरोपी फरार है।
अक्षय का गला बुरी तरह से लहूलुहान था
सूचना के अनुसार, शिमला के कैंथू क्षेत्र (Kaithu Area) का अक्षय अपने दोस्त से मिलने ताराहाल गया था। इस दौरान हेयरड्रेसर अमन के साथ किसी बात को लेकर अक्षय से कहासुनी हो गई और अमन ने अक्षय के गले पर उस्तरे से जानलेवा हमला (Deadly attack)कर दिया। अक्षय की मां बिमला चौहान ने बताया कि कुछ देर बाद परिवार को सूचना मिली कि उनके बेटे की हालत गंभीर है। ऐसे में वे मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि अक्षय का गला बुरी तरह से लहूलुहान था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एम्बुलेंस में आईजीएमसी पहुंचाया गया।
बेटे के इलाज के लिए पैसे नहीं
बिमला ने बताया कि डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन (operation)करने को कहा लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे उन्हें परिजनों को उधार लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करके घर चलाते हैं और इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। उनके पास कोई ऐसा हेल्थ कार्ड भी नहीं है। जिससे मुफ्त इलाज हो सके। इसलिए जैसे तैसे करके पैसे इक्ट्ठे किए। उन्होंने हमलावर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।मामला पुलिस स्टेशन बालूगंज शिमला में दर्ज कर लिया गया है। एएसआई राकेश कुमार जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आईजीएमसी से एमएलसी रिपोर्ट प्राप्त की है, जिसमें तेजधार हथियार से हमला और गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। आरोपी अभी फरार है।
संजू चौधरी

