-
Advertisement
PM Kisan: पीएम मोदी ने 19वीं किस्त जारी की, किसानों के खाते में पहुंचे 2000-2000 रुपये
PM Kisan Samman Nidhi: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने बिहार के भागलपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 19वीं किस्त जारी कर दी है। इस योजना के तहत देशभर के 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 22 हजार करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए। इस तरह होली से पहले पीएम ने किसानों को बड़ी सौगात दे दी है। पिछली बार 9.6 करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिला था, इस बार यह संख्या बढ़कर 9.8 करोड़ हो गई है। अब तक 3.86 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं।वहीं, अब तक 110 मिलियन (11 करोड़) किसान इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। हिमाचल में 8 लाख 30 हजार किसानों को ये किस्त जारी की गई है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1893986556337139786
पीएम मोदी (PM Modi)ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा अजगैबीनाथ की इस पावन धरा पर इस समय महाशिवरात्रि की भी तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र समय में, मुझे पीएम किसान निधि की एक और किस्त देश के करोड़ों किसानों को भेजने का सौभाग्य मिला है। करीब 22 हजार करोड़ रुपये एक क्लिक पर देशभर के किसानों के खातों में पहुंचे हैं।
पीएम किसान योजना क्या है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन बराबर किस्तों में (हर चार महीने में 2,000 रुपये) सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना ( Direct Benefit Transfer Scheme)बन चुकी है।सरकार की इस योजना से करोड़ों किसानों को आर्थिक सहारा मिला है।
अगर आप किसान हैं और देखना चाहते हैं कि आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट (में है या नहीं, तो:
– PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट [www.pmkisan.gov.in](https://www.pmkisan.gov.in) खोलें.
– ‘Beneficiary List’ टैब पर क्लिक करें।
-अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी चुनें।
-‘Get Report’ बटन दबाएं।
– स्क्रीन पर बेनिफिशियरी लिस्ट खुल जाएगी।
अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या आ रही है, तो इन हेल्पलाइन नंबर 155261 और 011-24300606 पर संपर्क कर सकते हैं।

