-
Advertisement
सीएम सुक्खू से डॉ राजेश ने की मुलाकात, हुई राजनीतिक चर्चा
Dr. Rajesh sharma met CM Sukhu: नई दिल्ली। हिमाचल कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा (Dr. Rajesh Sharma) ने नई दिल्ली में सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)से मुलाकात की। हिमाचल सदन में दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई और हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। इसके बाद सीएम सुक्खू ने नई दिल्ली से शिमला की उड़ान भरी।

जाहिर है सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu)ने अपने विदेश दौरे के बाद गत दिवस प्रयागराज महाकुंभ में परिवार सहित पवित्र स्नान किया था। जिसके बाद वे दिल्ली वापस लौट आए थे। यहां पर आज सुबह उन्होंने शिमला के लिए उड़ान भरी है।
पंकज शर्मा

