-
Advertisement
भारत-पाकिस्तान में सीजफायर -विदेश सचिव बोले, अब जमीनी और हवाई हमले नहीं करेंगे
India- Pakistan Tension: भारत व पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि दोनों देश सीजफायर को राजी हैं। जमीन, आकाश और समुद्र में 5 बजे से युद्धविराम हो गया। 12 तारीख को दोपहर 12 बजे DGMO बातचीत करेंगे।
https://twitter.com/PIB_India/status/1921183842422931582
इससे पहले यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा- रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह युद्ध विराम के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’ इसी बीत भारत सरकार ने ट्रप के दावे पर मुहर लगा दी है।
https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1921174163848401313
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा- पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।’
https://twitter.com/MIshaqDar50/status/1921175494633943541
उधर, केंद्र सरकार ने कहा, अगर भविष्य में भारत पर कोई भी आतंकी हमला होता है तो इसे एक्ट ऑफ वॉर (युद्ध) माना जाएगा। हमले का जवाब भी वैसे ही दिया जाएगा।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

