-
Advertisement
गर्मी से राहत पाने को अंकल ने ढूंढ लिया जुगाड़, Picture देख आपकी भी निकल आएगी हंसी
Viral News : इंटरनेट पर कब आपको कुछ अलग हटकर देखने को मिल जाए कोई पता नहीं, कई मर्तबा हैरान कर देने वाली चीजें दिनभर देखने को मिलती रहती है। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक Picture खूब चर्चा में है। वीडियो ही ऐसा है,उसकी चर्चा हुए बिना रह ही नहीं सकती। दरअसल अबकी मर्तबा सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है, जिसने गर्मी से बचने के सभी जुगाड़ों को पीछे छोड़ दिया है। यह फोटो एक अधेड़ व्यक्ति की है, जिन्होंने गर्मी से राहत पाने के लिए जो तरीका अपनाया वो लोगों को हैरान कर रहा है। इस तस्वीर ने ना सिर्फ लोगों को हंसाया बल्कि इस बात को भी साबित किया कि भारतीय (Jugaad) जुगाड़ तकनीक में माहिर होते हैं।
The Coolest uncle on the Indian street on hot summer days pic.twitter.com/jTU7PmwO6n
— Vishal (@VishalMalvi_) June 16, 2025
देश के कई हिस्से तेज गर्मी की चपेट में हैं, पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है और ऐसे में आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। लू और तपती धूप से बचने के लिए लोग तरह.तरह के तरीके अपना रहे हैं। इसी दौरान एक ऐसी तस्वीर सामने आई है,जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वायरल फोटो (Viral Photo) में देखा जा सकता है कि एक युवक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरवा रहा है। बाइक के पीछे एक अधेड व्यक्ति बैठे हैं। खास बात यह है कि उस अधेड ने गर्मी से बचने के लिए बर्फ की दो बड़ी सिल्ली का इस्तेमाल किया है। उन्होंने एक बर्फ की सिल्ली अपनी पीठ से बांध रखी है, जबकि दूसरी सिल्ली को अपने सिर पर टिकाकर हाथ से पकड़े हुए हैं। यह सीन इतना मजेदार था कि किसी ने तुरंत इसकी तस्वीर खींच ली और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।
हिम्मत और सोच की तारीफ
यह फोटो एक्स पर @VishalMalvi_ नाम के यूजर ने शेयर की है। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, गर्मी के दिनों में भारत की सड़कों पर सबसे कूल अंकल। कमेंट करते हुए कुछ लोग इसे देसी एसी (Desi AC) कह रहे हैं, तो कुछ इस अधेड़ की हिम्मत और सोच की तारीफ कर रहे हैं।
-पंकज शर्मा
