-
Advertisement
पूर्व सीएस आरडी धीमान होंगे रेरा के अध्यक्ष, अमित कश्यप को बनाया सदस्य
Real Estate Regulatory Authority: हिमाचल सरकार ने आखिरकार रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। मुख्य सूचना आयुक्त व मुख्य सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरडी धीमान रेरा के नए अध्यक्ष होंगे। इसके साथ अमित कश्यप को सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इससे पहले सरकार ने सदस्य नामजद किया था और वे कार्यभार संभाल चुके हैं। अब लंबे समय बाद रेरा में कोरम पूरा हुआ है।

हाईकोर्ट ने लगाई थी सरकार को फटकार
रेरा का कार्यालय अब शिमला से नहीं, बल्कि धर्मशाला से चलाया जाएगा। इसे लेकर कैबिनेट ने निर्णय लिया था, जिस पर आवास विभाग ने एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और नए सदस्य धर्मशाला के कार्यालय में भी बैठेंगे। हाईकोर्ट ने बीते 20 जून को रेरा के अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति में देरी पर राज्य सरकार पर 5 लाख का जुर्माना लगाया । अदालत ने लचर कार्यप्रणाली पर कड़ी फटकार भी लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि कार्यालय शिफ्ट करने की आड़ में नियुक्ति में टालमटोल तो नहीं की जा रही। खंडपीठ ने कड़े निर्देश दिए कि अगर 25 जून तक अध्यक्ष और सदस्य के नाम अधिसूचित नहीं किए, तो इसके खिलाफ न्यायिक आदेश पारित करेंगे। कोर्ट की फटकार के बाद अब सरकार ने रेरा में नियुक्तियां कर दी हैं।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

