-
Advertisement
सराज में कई रूटों पर HRTC की सेवाएं बहाल, बगस्याड़ से जंजैहली के लिए चली टेंपो ट्रैवलर
HRTC: आपदा ने सराज में तबाही मचाई है। सड़कें क्षतिग्रस्त हुई तो आवाजाही का कोई साधन नहीं रहा। अब कुछ इलाकों के लिए सड़कें बहाल हुई है। जिसके चलते HRTC ने टेंपो ट्रेवलर से सार्वजनिक परिवहन बहाल कर दिया है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शुक्रवार से आपदा प्रभावित सराज विधानसभा क्षेत्र के कई मार्गों पर मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) सेवाएं बहाल कर दी हैं। उन्होंने कि सराज के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जन-जीवन सामान्य होने लगा है।
आपदा के कारण सराज क्षेत्र के कई मार्ग अवरुद्ध हो गए थे।
अब सड़कों की स्थिति में सुधार को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा आज से मिनी बस (टेम्पो ट्रैवलर) सेवाएं शुरू की गई हैं।
ये टेम्पो ट्रैवलर बगस्याड़, जंजैहली, छतरी, सराची, थुनाग और चियूणी चेत सहित अन्य मार्गों पर… pic.twitter.com/eO2gPF22DA
— Mukesh Agnihotri (@Agnihotriinc) July 18, 2025
उन्होंने कहा कि मिनी बस सेवाओं की शुरुआत होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि वे लंबे समय से यातायात सुविधा के अभाव से जूझ रहे थे। अब निगम की ओर से बगस्याड़, जंजैहली, छतरी, सराची, थुनाग और चियूणी चेत सहित विभिन्न दुर्गम मार्गों पर टेंपो ट्रैवलर सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
मंडी ज़िला के सराज विधानसभा क्षेत्र में आपदा के चलते ठप पड़ी परिवहन सेवाएं अब पुनः पटरी पर लौटने लगी हैं। आज सुबह बगस्याड़ से जंजैहली के लिए HRTC की परिवहन सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है। pic.twitter.com/qj2B75Osha
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) July 18, 2025
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इन टेंपो ट्रैवलर सेवाओं को बगस्याड़ में निगम की अन्य बस सेवाओं से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को जिला मुख्यालय मंडी सहित अन्य गंतव्यों तक आसानी से पहुंचने की सुविधा मिलेगी। निगम ने यह सुनिश्चित किया है कि परिवहन व्यवस्था सुचारू और समयबद्ध हो ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सराज क्षेत्र के लोगों को आपदा के बाद यातायात अवरुद्ध होने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हमारी सरकार प्राथमिकता के आधार पर सभी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।
संजू चौधरी

