-
Advertisement
देहरा में दर्दनाक हादसा: हरिपुर मार्ग पर पुलिया से टकराई बाइक, पिता- पुत्र की मौ#त
Himachal Accident: कांगड़ा जिला के देहरा विस क्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर हरिपुर-देहरा सड़क मार्ग पर एक सड़क हादसे में पिता- पुत्र की मौत हो गई। दोनों बाइक पर थे और देहरा की तरफ जा रहे थे, सपड़ू में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में पिता-पुत्र की जान गई है।
बता दें कि सपड़ू निवासी प्यार चंद दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। सुबह प्यार चंद को मलहेड़ में दिहाड़ी मजदूरी के लिए जाना था। उनका बेटा साहिल कुमार (22) भी देहरा जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे दोनों ही बाइक पर घर से निकले। अभी घर से कुछ दूर ही पहुंचे थे कि बाइक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी हरिपुर ले जाया गया। हालत नाजुक होने के चलते दोनों को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया।प्यार चंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, साहिल कुमार ने मेडिकल कॉलेज टांडा में अंतिम सांस ली। सूचना मिलने पर हरिपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पोस्टमार्टम के बाद श#व परिजनों को सौंपे जाएंगे।
रविंद्र चौधरी

