-
Advertisement
चलती एंबुलेंस में महिला पेशेंट से R#ape- ड्राइवर और टेक्नीशियन चढ़े पुलिस के हत्थे
Rape News : बिहार के गया में हैवानियत की सारे हदें पार करते हुए चलती (Ambulance) एंबुलेंस में महिला पेशेंट के साथ रेप (R#ape) का मामला सामने आया है। पीड़िता होमगार्ड (Home Guard) बहाली के लिए आई हुई थी,इसी दौरान उसके साथ ये घिनौना काम हुआ। दरअसल इमामगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अभ्यर्थी दौड़ते समय बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत एंबुलेंस मंगवाई और महिला को मगध मेडिकल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। इसी दौरान उसके साथ एंबुलेंस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने (Police) तत्काल कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस चालक विनय कुमार और टेक्नीशियन अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना बोधगया के बीएमपी.3 खेल मैदान की है। पीड़ित महिला ने डॉक्टर (Doctor) और पुलिस को बताया कि बेहोशी की हालत में एंबुलेंस में उसके साथ चालक और टेक्नीशियन ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। उसने बताया कि चलती एंबुलेंस में दोनों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। बता दें कि बीएमपी-3 मैदान से मगध मेडिकल अस्पताल तक का सफर महज 20 मिनट का है लेकिन इसी 20 मिनट के भीतर एंबुलेंस में ड्राइवर (Driver) और टेक्नीशियन ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस (CCTV Footage) सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और एंबुलेंस में मौजूद अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
-पंकज शर्मा
