-
Advertisement
ठियोग में स्कूल प्रिंसिपल पर महिला कर्मी ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, पुलिस के पास पहुंचा मामला
Himachal News: शिमला के ठियोग उपमंडल में निजी स्कूल में कार्यरत महिला कर्मी ने स्कूल प्रिंसिपल पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने ठियोग थाना में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2024 से एक निजी स्कूल में कर्मचारी है। महिला का आरोप है कि स्कूल में नियुक्त होने के कुछ समय बाद से ही स्कूल प्रिंसिपल ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। प्रिंसिपल ने उसके साथ उसकी मर्जी के बिना उसके कमरे में और अन्य स्थानों पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
लंबे समय से मानसिक तनाव में रही
पीड़िता का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो प्रिंसिपल ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी और मानसिक उत्पीड़न के चलते वह लंबे समय से मानसिक तनाव में रही। आखिरकार साहस जुटाकर उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना ठियोग में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामला की जांच कर रही है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

