-
Advertisement
Himachal के Ministers दखलअंदाजी से खफा, Rahul-खड़गे के समक्ष आखिर खोला मुंह
Himachal Congress Politics : हिमाचल सरकार और कांग्रेस (Congress) संगठन को लेकर दिल्ली में हलचलें तेज रही। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेताओं की मीटिंग ली। इसमें कुछ मंत्रियों ने अपने विभागों के कामकाज में दखलअंदाजी से नाराजगी जताई। मंत्रियों ने अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया और कहा कि उनके विभागों के कार्यों में प्रत्यक्ष रूप में हस्तक्षेप किया जा रहा है। मंत्रियों (Ministers) ने चुनिंदा विधानसभा क्षेत्रों में ही कार्य होने का तर्क दिया। राहुल गांधी ने इसको लेकर सीएम से कहा है कि वह सभी को साथ लेकर चलें। जनता से जो वादे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाए। बैठक में बोर्ड व निगमों में वरिष्ठ नेताओं की ताजपोशी ना होने का मामला भी उठा। मंत्रियों ने तर्क दिया कि कई ऐसे नेता है जिन्होंने पार्टी को जीत दिलाने के लिए मेहनत की उनकी अभी तक एडजस्टमेंट नहीं हो पाई है। इस पर भी जल्द निर्णय लेने को कहा गया है।
मंत्रियों में से भी बनाया जा सकता है अध्यक्ष
खड़गे और राहुल के सामने हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) के ढांचे के पुर्नगठन की भी बात हुई। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार (Vinay Kumar) ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर व पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल (Asish Butail) का नाम पर मंथन किया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों में से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का भी प्रस्ताव भी रखा गया। इस पर हाईकमान ने स्पष्ट कर दिया है कि एक व्यक्ति एक सिद्धांत लागू होगा। यदि किसी मंत्री पर प्रदेश अध्यक्ष बनाने की सहमति बनती है तो उसे मंत्री पद छोड़ना होगा। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) सहित बैठक में मौजूद मंत्रियों ने कहा कि पीसीसी का गठन जल्द हो जाना चाहिए। बिना कार्यकारिणी के संगठन पूरी तरह से कमजोर हो चुका है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेताओं की मीटिंग ली। इसमें कुछ मंत्रियों ने अपने विभागों के कामकाज में दखलअंदाजी से नाराजगी जताई। मंत्रियों ने अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया @virbhadrasingh @priyankagandhin @INCHimacha pic.twitter.com/PFvgXWwrNp
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 5, 2025
-पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

