-
Advertisement
अनुसूचित जाति या कैबिनेट सदस्य बने प्रदेशाध्यक्ष- सीएम सुक्खू ने दिए कैबिनेट विस्तार के संकेत
CM Sukhu: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने की सुगबुगाहट तेज है। जहां एक तरफ़ हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पद छोड़ने की स्वीकृति का संकेत दे चुकी हैं, वहीं, दूसरी तरफ़ सीएम सुखविंदर सिंह ने भी नया अध्यक्ष मिलने की बात कही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि सभी नेताओं ने अपनी बात आलाकमान के सामने रखी है। उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर आलाकमान से कहा है कि या तो अनुसूचित जाति के नेता या फिर कैबिनेट के सदस्य को अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी अध्यक्ष बनेगा, वह संगठन को मज़बूती देने का काम करेगा। उन्होंने किसी व्यक्ति का अध्यक्ष के नाम नहीं सुझाया। उनके लिए सभी एक समान है। सीएम सुक्खू ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष का जल्द फैसला हो जाएगा। पार्टी अध्यक्ष के बाद कैबिनेट विस्तार भी होना है। उन्होंने कहा, कैबिनेट में अभी मंत्री का एक पद खाली है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आलाकमान के साथ नए अध्यक्ष पद को लेकर सार्थक चर्चा हुई है। सीएम ने कहा कि सभी एकजुट होकर पार्टी की मज़बूती के लिए काम करेंगे..
@VikramadityaINC @Naresh_HPCC@SukhuSukhvinder @rajanipatil_in @RahulGandhi@priyankagandhi @Agnihotriinc pic.twitter.com/ImgwZKc2m3— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 8, 2025
कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की भी संभावना
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आलाकमान के साथ नए अध्यक्ष पद को लेकर सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में लगभग दो महीने का वक़्त लग सकता है।साथ ही हिमाचल प्रदेश में जल्द ही कैबिनेट विस्तार और फेरबदल की भी संभावना है। सभी एकजुट होकर पार्टी की मज़बूती के लिए काम करेंगे।
Shimla. CM Sukhwinder Singh Sukhu took a dig at the assistance given by Dharamshala BJP MLA Sudhir Sharma to the disaster victims in Seraj
#CMSukhu #SudhirSharma #RajaniPatil
#SukhuGovernment #HimachalBJP #BJP4Himachal pic.twitter.com/SwNRzXiS7j— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 8, 2025
सीएम सुक्खू का सुधीर शर्मा पर तंज
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा पर निशाना साधा है। हाल ही में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला और इससे राज्य में आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित की थी। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि यह देखना होगा कि कहीं राहत उन रुपयों से तो नहीं दी गई, जो पार्टी बदलने के बाद मिले थे। गौर हो कि सुधीर शर्मा ने धर्मशाला में आपदा प्रभावित परिवारों को 51 लाख और राज्य में 21 लाख रुपये की राशि वितरित की थी।
लॉटरी को लेकर जयराम पर साधा निशाना
सीएम सुक्खू ने देश के कई बीजेपी और माकपा शासित राज्यों में भी लॉटरी सिस्टम है। मध्य प्रदेश, गोआ, केरला इत्यादि राज्यों में लॉटरी चल रही है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर कभी कुछ कहते है, कभी कुछ। उन्होंने कहा, लॉटरी ऑनलाइन है। ये दुकानों-खोखो में नहीं बिकेगी। जो लोग खेलना चाहते हैं, वो खेले, लोग ड्रीम-11 भी खेल रहे हैं।
संजू चौधरी

