-
Advertisement
ना#बालिग ही निकला पिता का ह#त्यारा ! पंजाब से पुलिस ने दबोचा-मां रहती है अलग
Murder In Himachal : हिमाचल के जिला कांगड़ा में धर्मशाला से सटे सुधेड़ में हुई एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्याकांड में मृतक के ही नाबालिग बेटे को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मां से अलग पिता के साथ रहता था। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुधेड़ के गांव तरैला में विनीत का शव उसके ही घर में सोमवार को मिला था। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें थी। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके से सिंगल बैरल बंदूक भी बरामद की थी।
लोग इस वारदात को नशे से जोड़कर भी देख रहे
घटना के बाद से ही मृतक का बेटा घर से फरार था। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। रात को ही पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई थी। 45 वर्षीय विनीत उर्फ सोनू की पत्नी उसके साथ नहीं रहती। घर में विनीत अपने बेटे व भाई.भाभी के साथ रहता था। भाई.भाभी अपनी बहन के घर गए थे। घर पर विनीत व उसका बेटा ही थे। घटना से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग इस वारदात को नशे से जोड़कर भी देख रहे हैं।
-राहुल कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

