-
Advertisement
कर्मचारियों के DA-एरियर पर में हंगामा, सीएम के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष सदन का सदन से वॉकआउट
Himachal Vidhansabha: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कर्मचारियों के लिए लंबित DA और एरियर पर जमकर हंगामा हुआ। इस संबंध में BJP विधायक सतपाल सत्ती ने सवाल पूछा था। विपक्ष ने इस सवाल के जवाब पर सरकार से असंतुष्ट नज़र आया और विपक्षी सदस्यों ने वेल में आ कर नारेबाजी शुरू कर दी और फिर वॉकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बार-बार घूमा-फिराकर जवाब दे रही है। इसी के विरोध में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया है। उन्होंने कहा कि सीएम सदन में राजनीतिक जवाब दे रहे हैं। बजट के दौरान सीएम ने मई महीने में DA की किस्त जारी करने की बात कही थी, लेकिन अगस्त का महीना ख़त्म होने को है और अब तक सरकार अपनी घोषणा को पूरा नहीं कर सकी है।
हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र में आज कर्मचारियों के लंबित DAका मामला गूंजा।सीएम के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने सदन में हंगामा कर दिया और बेल में आकर बीजेपी सदस्यों ने की नारेबाजी और फिर वॉकआउट कर दिया।#Ruckus #JairamThakur #DA #Arrears #Employees #BJP #CMsukhu pic.twitter.com/KFH6Cdzdh6
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 21, 2025
यह विशेषाधिकार हनन का भी मामला बनता
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह विशेषाधिकार हनन का भी मामला बनता है, क्योंकि सदन में जो घोषणा की जाती है उसे पूरा किया जाता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने भी इस सवाल पर सिर्फ दो ही सप्लीमेंट दिए। उन्हें तीसरा सप्लीमेंट नहीं दिया गया। जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम राजनीतिक जवाब देते हुए कहते हैं कि बीजेपी सरकार में 10 हज़ार करोड़ रुपये की देनदारी है। ऐसे में उनसे पूछा जाना चाहिए कि क्या वीरभद्र सिंह के वक़्त की कोई देनदारी बीजेपी सरकार पर नहीं आई थी। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की हालत ख़राब है और सरकार से ख़ुद को बचाने के प्रयास में लगी हुई है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

