-
Advertisement
बेरोजगारी के मुद्दे पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट- ट्रेनी-पॉलिसी का विरोध
Himachal Vidhansabha: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान रोजगार को लेकर सदन में जम कर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की ओर से विधायक विपिन परमार ओर सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार द्वारा अब तक कितना रोजगार दिया गया इसको लेकर सवाल किया गया । इस पर सीएम सुखविंदर सिंह की ओर से किन किन विभागों में पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की उसका जिक्र करने लगे जिस पर विपक्ष भड़क गया और रोजगार का आंकड़ा देने की मांग करने लगे और सीएम पर सदन के अंदर झूठे आकंड़े देने के आरोप लगाए और सदन से वाकआउट कर बाहर आ गए।
हिमाचल विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष में बेरोजगारी के मुद्दे पर तीखी नोक-झोंक हो गई। बेरोजगारी पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष सदन से नारेबाजी करते हुए बाहर आ गया।#shimla #himachalvidhansabha #UnEmployment #walkout #cmsukhu #HimachalCongress #bjp pic.twitter.com/CDi7HFYWoV
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 20, 2025
सीएम विधानसभा के अंदर भी झूठ बोलते है और बाहर भी
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज सदन के अंदर बीजेपी विधायकों द्वारा रोजगार को लेकर प्रश्न किए गए थे जिसका सीएम जवाब देने में असमर्थ नजर आए। सीएम ने जुलाई 2024 में इसी सदन के अंदर 34980 नौकरी देने की बात कही थी लेकिन 15 अगस्त को सीएम भाषण में कह रहे है कि अब तक 23191 नौकरियां दी है। ऐसे में 11 हज़ार नौकरियां कहा गई।एक साल बाद नौकरियां बढ़नी चाहिए थी लेकिन ये कम हो गई। सीएम विधानसभा के अंदर भी झूठ बोलते है और बाहर भी झूठ बोलते है।
युवाओं के साथ भद्दा मजाक
जयराम ठाकुर ने कहा विधानसभा के अंदर सीएमसे प्रश्न किया गया कि अब तक किन किन विभागों में कितनी पोस्ट क्रिएट की और कितनी भरी गई लेकिन इसको लेकर भी सीएम सही जवाब नहीं दे रहे थे जबकि 5000 पदों को भरने की पूर्व की सरकार ने ही मंजूरी दी थी जिन्हें अभी भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि पौने 3 साल के इस कार्यकाल में इस सरकार में कोई भी नौकरी किसी को भी नहीं मिल पाई है। अभी सरकार ने जॉब ट्रेनिंग नौकरी निकली है और 2 साल नौकरी करने के बाद उसे दोबारा से टेस्ट देना होगा उसके बाद ही उसे नौकरी मिलेगी। यह युवाओं के साथ भद्दा मजाक है और कुछ नहीं है। इसके अलावा अस्पतालों में नसों की भर्ती भी आउटसोर्स पर की जा रही है और जिसे यह काम दिया गया है, वहां पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है। नसों से भर्ती के लिए पैसे लिए जा रहे हैं और जो आउटसोर्स की कंपनियां हैं वह कांग्रेस के नेताओं ओर उनके रिश्तेदारों के नाम पर है।
ढाई लाख नौकरियां कहां दी
जयराम ठाकुर ने कहा हिमाचल के युवाओं के साथ यह सरकार बड़ा मजाक कर रही है इस सरकार ने 5 लाख नौकरियां 5 साल में देने का और एक लाख नौकरी पहले ही कैबिनेट में देने का वादा किया था। ढाई साल में ढाई लाख नौकरियां कहां दी है इसका सरकार से हिसाब मांग रहे हैं और इसका जवाब देने में मुख्यमंत्री पूरी तरह से असमर्थ नजर आ रहे हैं। सीएम सुबह से लेकर शाम तक झूठ बोलने का काम करते हैं।
संजू चौधरी

