-
Advertisement
वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली से पहले Himachal Congress विधायक दल की अहम बैठक, Rajani Patil रही मौजूद
Himachal Congress : हिमाचल की राजधानी शिमला में कांग्रेस आज यानी शुक्रवार को वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली कर रही है। इससे पहले शिमला के पीटरहॉफ में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक (Himachal Congress Legislative Party Meeting) हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल (Rajani Patil) मौजूद रही। सीएम सुखविंदर सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रैली से संबंधित चर्चा की गई।
शिमला में कांग्रेस वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली कर रही है। इससे पहले शिमला के पीटरहॉफ में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई थी। सीएमसुक्खू की अध्यक्षता में हुई इस मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल भी मौजूद रही। @RahulGandhi @rajanipatil_in @kharge @priyankagandhi pic.twitter.com/5wl5DrhCe0
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 22, 2025
वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली का आयोजन
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) सहित तमाम पार्टी विधायक मौजूद रहे। चूंकि इन दिनों हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र भी चल रहा है इसलिए ये बैठक सुबह-सवेरे ही बुलाई गई थी। इसके बाद कांग्रेस आज शिमला में वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली का आयोजन कर रही है।
-राहुल कुमार

