-
Advertisement
Himachal प्रदेश में तबाही जारी, चार मंजिला मकान ढहा, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर Tourist फंसे
Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मंडी जिला के बाली चौकी (Bali Chowki) में चार मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गया। मानसून (Monsoon) की बारिश से बाली चौकी बाजार में जमीन धंसी है। इससे मकान की नींव खोखली हो गई थी। इसे देखते हुए मकान को पहले ही खाली कर दिया था। जमीन धंसने की वजह मकान ढह गया। वहीं,इसके साथ लगते चार अन्य घरों को भी खतरा बना हुआ है। उधर, भारी बारिश के बीच चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर टूरिस्ट (Tourist) फंसे हुए हैं। आज भी सात जिलों में बारिश का अलर्ट बताया गया है।
316 सड़कें, 110 बिजली ट्रांसफार्मर व 131 पेयजल योजनाएं प्रभावित
25 अगस्त को मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 26 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और किन्नौर के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश में 316 सड़कें, 110 बिजली ट्रांसफार्मर और 131 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
-संजू

