-
Advertisement
Shimla में दो घर जमींदोज, बाप-बेटी समेत 4 की मौ#त, Red Alert के बीच 10 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
Heavy Rain In Himachal : समूचे हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट (Red Alert) के बीच रात भर बारिश होती रही। नतीजन शिमला (Shimla) के जुन्गा में एक मकान जमींदोज होने से बाप-बेटी की मौत हो गई। इसमें कई पालतू मवेशी भी मलबे में दब गए। मृतक 35 वर्षीय वीरेंद्र कुमार निवासी डूबले और उसकी 10 साल की बेटी शामिल है। जुब्बल के बढ़ाल गांव में मकान गिरने से 23 साल की युवती की दबकर मौत हो गई। कोटखाई में भी मकान ढहने से एक वृद्ध महिला कलावती की जान चली गई। सिरमौर के शाईमी में पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से एक मकान गिर गया। इससे महिला मलबे में दब गई।इससे पहले सुजानपुर के चबूतरा गांव में भारी बारिश से सुनील कुमार और बंटी के मकान पूरी तरह ढह गए और कई अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए। गड़गड़ाहट सुनकर लोग घरों से बाहर निकल गए जिससे जिंदगी का बचाव हो गया।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1962369485098422667
भरमौर और चंबा में अभी भी यात्री फंसे होने की आशंका
आज भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए मंडी, ऊना, शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मनाली सब डिवीजन में सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसे लेकर जिलों के डीसी ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, भरमौर उपमंडल और चंबा में अभी भी 1500 के करीब (ManiMahesh) मणिमहेश यात्री फंसे होने की आशंका है। होली में फंसे मंडी और दिल्ली के 35 श्रद्धालु पैदल ही भरमौर रवाना हो गए हैं। ये लोग जालसू जोत से होते हुए मणिमहेश यात्रा पर आए थे। सड़कें बंद होने से पांगी के बच्चों और महिलाओं समेत 32 लोग अभी लाहौल के त्रिलोकीनाथ मंदिर की सराय में फंसे हुए हैं। जिले से बीते तीन दिनों में लगभग 12 हजार से अधिक श्रद्धालु चंबा से नूरपुर पठानकोट और भद्रवाह के लिए रवाना हुए हैं।
-संजू

