-
Advertisement
हिमाचल के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी का निधन, कल बिलासपुर में होगा अंतिम संस्कार
Former DGP ID Bhandari Passes Away: हिमाचल के पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी का दिल का दौरा पड़ने से आज निधन हो गया है। उन्होंने आज आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। आईडी भंडारी मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले थे और वे शिमला के कसुम्पटी में ही रहते थे। पूर्व डीजीपी का कल उनके पैतृक गांव बिलासपुर में अंतिम संस्कार होगा। भंडारी के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
सीएम सुक्खू ने जताया शोक
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आई डी. भंडारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आईडी भंडारी ने राज्य पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी लगन और निष्ठा से किया। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सदैव याद रखा जाएगा।
सीएमने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदा
फोन टैपिंग कांड की वजह से चर्चा में रहे
आईडी भंडारी ने डीजी पुलिस, डीजी (सीआईजी), डीजी विजिलेंस जैसे पदों पर सेवाएं दी है। साल 1982 बैच के आईडी भंडारी साल 2011 में हिमाचल पुलिस के महानिदेशक बने और 2012 में कांग्रेस सरकार बनने पर वीरभद्र सिंह ने उन्हें डीजीपी पद से हटा दिया था। वह 2014 में रिटायर हुए। भंडारी का नाम फोन टैपिंग कांड की वजह से खूब चर्चा में रहा है। उन पर अवैध ढंग से फोन टैपिंग के आरोप लगे थे। इसे लेकर उनके खिलाफ एफआईआर भी हुई। बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

