-
Advertisement
मंडी के निहरी में मकान गिरा- एक परिवार के पांच लोग दबे, तीन की मौ#त, दो रेस्क्यू
Himachal Disaster: मंडी जिला में सुंदर नगर उपमंडल के तहत निहरी में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर 5 बजे लैंडस्लाइड से एक मकान ढह गया। इसकी चपेट में आने से परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जानकारी के अनुसार निहरी की बोई पंचायत के ब्रगटा गांव में सुबह के वक्त पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो गया। इसकी चपेट में खूबराम का मकान आ गया। मकान ढहने से 5 लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में खूबराम की बेटी, दोहता और भाभी की मौत हो गई।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1967822959009206277
मृतकों की पहचान तांगू देवी (64) पत्नी जयसिंह, कमला देवी (33) पत्नी देवराज और भीम (8 महीने) पुत्र देवराज की मौत हो गई। खूबराम और दर्शनू देवी को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। तीनों मृतकों के शव नजदीक के सुंदरनगर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम को भेज दिए गए है।
संजीव कुमार

