-
Advertisement
हमीरपुर में ट्राले की चपेट में आई 5 साल की मासूम, जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग, वीडियो आया सामने
Himachal Accident: हमीरपुर जिला के भोटा बाईपास चुआण गांव के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया, जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्ची ट्राले की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान समाक्षी पुत्री देवेश कुमार निवासी गांव चुआण, डाकघर भोटा, तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
हमीरपुर में ट्राले की चपेट में आई 5 साल की मासूम, जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग pic.twitter.com/zqCjQLkac1
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 1, 2025
हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक चालक नेशनल हाईवे के बीच में बातचीत करने के लिये खड़ा था। इसी दौरान एक ट्राला ट्रक को ओवरटेक करते हुए जैसे ही निकला इस दौरान एक पांच वर्षीय बच्ची इसकी चपेट में आ गई। क्योंकि बच्ची जैसे ही ट्रक से आगे निकली और सड़क पार करने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आते हुए ट्राले के साथ टकरा गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।यह दिल दहला देने वाला दृश्य नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि मासूम के अचानक सड़क पार कर रही थी और तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आ गई। क्योंकि बीच सड़क में ट्रक खड़ा था जिसके चलते बच्ची ट्राला नहीं देख पाई और हादसे का शिकार हो गई।
ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बच्ची को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया।परिजनों ने बताया कि बच्ची की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। एम्स हॉस्पिटल में बच्ची जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।वहीं इस मामले को लेकर एएसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बीच सड़क में खड़े ट्रक चालक और ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
अशोक राणा

