-
Advertisement
चि#ट्टा लेकर आ रही थी पंजाब की महिला, डमटाल के पास पुलिस ने किया गिरफ्तार
Himachal Police: नशे के अवैध कारोबार में अब केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। चिट्टा जैसे खतरनाक नशे के मामलों में महिलाओं की संलिप्तता सामने आना समाज के लिए गंभीर चेतावनी है। इसी कड़ी में नूरपुर पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देर रात पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत हिल टॉप मंदिर के समीप गश्त के दौरान कार्रवाई की गई।
महिला के कब्जे से 10.49 ग्राम चिट्टा बरामद किया
इस दौरान पुलिस टीम ने गुरप्रीत कौर उर्फ गोगा, पत्नी मलकीत सिंह, निवासी गांव सांगोवाल, डा. विलगा, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर (पंजाब) को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से 10.49 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।एसपी कुलभूषण वर्मा, पुलिस जिला नूरपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना डमटाल में धारा 21, 61, 85 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।
ऋषि महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

