-
Advertisement
गगरेट में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मारी स्कूटी को टक्कर, 2 युवकों की मौ#त
Himachal Accident: हिमाचल में हो रहे सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। ऊना के तहत गगरेट में हुए एक हादसे ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। संघनई गांव में देर रात स्कूटी सवार पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिब सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 संघनई स्कूटी पर अपने साथी ईलम दीन पुत्र सुल्तान मुहम्मद निवासी वार्ड नंबर 2 संघनई के साथ जा रहा था।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक मिट्ठू पुत्र दिल मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर 2 संघनई तहसील घनारी जिला ऊना वाहन को घटनास्थल पर छोडक़र फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ बीएनएस एवं मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।
सुनैना जसवाल
