-
Advertisement
सुक्खू सरकार ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- प्रोसीजर फॉलो नहीं किया
Himachal Police Vs Delhi Police: हिमाचल प्रदेश में 25 और 26 फरवरी की रात दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच हुए टकराव को लेकर अब राज्य सरकार का पक्ष सामने आया है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि शिमला पुलिस ने बेहतर काम किया है इस पूरे मामले पर हिमाचल सरकार ने अच्छा स्टैंड लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी को कानून का पालन करना होगा, उनकी किसी क्रिमिनल को बचाने की कोई मंशा नहीं है।
कानून का पालन नहीं किया
नरेश चौहान ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश में कानून का का पालन नहीं किया। किसी दूसरे राज्य के पुलिस को प्रदेश में इस तरह के कार्रवाई करने पर से पहले राज्य पुलिस को सूचित करना बेहद जरूरी है लेकिन दिल्ली पुलिस ने नियमों का पालन नहीं किया। नियमों के अनुसार पुलिस को FIR लेकर स्थानीय मैजिस्ट्रेट से वारंट जारी करना और स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचित करना होता है, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इन नियमों का पालन नहीं किया।
सूचित कर अपराधियों को पकड़ती है पुलिस
नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन राज्य है कई बार अपराधी हिमाचल पहुंचते हैं और दूसरे राज्यों की पुलिस संबंधित राज्य की पुलिस को सूचित कर अपराधियों को पकड़ती है। यह हिमाचल के नागरिकों की सुरक्षा का मामला है, ऐसे में बिना पूर्व सूचना और नियमों का पालन किए बिना कोई प्रदेश में इस तरह की कार्रवाई नहीं कर सकता।
शिमला पुलिस ने अच्छा काम किया
इधर नरेश चौहान ने शिमला पुलिस की पीठ थपथपाते हुए कहा कि शिमला पुलिस ने पूरे मामले पर अच्छा काम किया। राज्य सरकार का इस मामले में अच्छा स्टैंड है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की पुलिस कानून के दायरे में रहकर नियमों का पालन करे। राज्य सरकार की किसी अपराधी को बचाने की कोई मंशा नहीं है.
बीजेपी पर भी निशाना साधा
नरेश चौहान इस दौरान बीजेपी पर भी निशाना साधा उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को निशाने पर लिया। चौहान ने कहा कि RDG के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष हिमाचल की जनता के हितों के विरुद्ध केंद्र को डिफेंड करते नजर आए। अब उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में इस मामले पर बयानबाजी कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दोहराया कि दिल्ली पुलिस को प्रोसीजर का पालन करना चाहिया था।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

