-
Advertisement
दर्दनाक हादसा- रामपुर में खाई में गिरी बोलेरो 3 की मौ#त, दो घायल, आग लगने से जले शव
Himachal Accident: शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के लालसा पंचायत के शांदल क्षेत्र में देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर चिकसा से रामपुर की ओर जा रही एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 200-250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद वाहन में आग लग गई। इस हादसे में ड्राइवर कपिल देव (41) निवासी चिकसा, पुष्पा देवी (67) और उर्मिला देवी (40) निवासी मझाली की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शव आग से जले हुए पाए गए। हादसे में राकेश कुमार (39) और लीला देवी (41) घायल हुए हैं। घायल लीला देवी को तुरंत खनेरी अस्पताल रामपुर में भर्ती करवाया गया।दुर्घटना के बाद वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला।
शवों को सड़क तक लाने में काफी कठिनाई हुई
बताया जा रहा है कि यह वाहन रोजाना दूध लेकर रामपुर आता था और हादसे के समय वापस चिकसा की ओर जा रहा था। घटना की जानकारी स्थानीय व्यक्ति दिनेश कुमार ने थाना रामपुर को फोन के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि सड़क के नीचे एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और राहत एवं बचाव दल को मौके के लिए रवाना किया गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया। खाई की अधिक गहराई के कारण शवों को सड़क तक लाने में काफी कठिनाई हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि तेज रफ्तार या नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

