-
Advertisement
Atal Tunnel में रात भर फंसे सैकड़ों Tourist, गाड़ियों में काटी रात, Snowfall से सड़क पर फिसलन
Tourists Stranded In Atal Tunnel : लाहुल-स्पीति में बर्फ देखने उमड़े हजारों पर्यटक पूरी रात अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे। संडे बाद दोपहर हुई बर्फबारी के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई, इससे पर्यटकों के लगभग एक हजार वाहन पूरी रात सड़क बहाली के इंतजार में रहे। अटल टनल रोहतांग के साथ-साथ सिस्सू, कोकसर, शिंकुला आदि क्षेत्रों में संडे दोपहर बाद ताजा बर्फबारी (Snowfall) हुई। दिन में पर्यटक बर्फ के बीच मस्ती करते रहे। शाम के वक्त जब पर्यटक मनाली (Manali) लौटने लगे, तब तक सड़क पर बर्फ की मोटी परत जम गई। इससे गाड़ियां फिसलने लगी और टनल के भीतर, नॉर्थ व साउथ पोर्टल पर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लगी रही। पर्यटकों (Tourist) को इससे कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा।
बारिश.बर्फबारी का दौर अगले छह दिन तक जारी रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश-बर्फबारी का दौर अगले छह दिन तक जारी रहेगा। आज भी अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेशभर में बीते 24 घंटों के दौरान सात जिलें चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, लाहुल-स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। ऊंचे क्षेत्रों में इससे 150 से ज्यादा सड़कें फिसलन के कारण बंद हो गई। इससे कहीं ना कहीं जनजीवन पर असर पडा है।
-रमेश

