-
Advertisement
Fake Official | UP Police | IAS Officer |
रुतबे का झांसा देकर मासूम लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने वाले एक नटवरलाल का सनसनीखेज कारनामा सामने आया है। खुद को आईएएस अधिकारी बताकर शादियां करने और फिर दहेज के नाम पर लाखों डकारने वाले इस शातिर ठग ने अब एक और परिवार को अपनी जालसाजी का शिकार बनाया है। आरोपी न सिर्फ एक फर्जी अधिकारी है, बल्कि उस पर अपनी नई नवेली दुल्हन को गोवा ले जाकर बेचने की साजिश रचने का भी गंभीर आरोप लगा है। मामला गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र का है। प्रीतम ने खुद को आईएएस अधिकारी बताया और अपनी तैनाती मानिकपुर में होने का दावा किया। बेटी की खुशी की खातिर पिता ने दबाव में आकर सगाई के दिन 10 लाख और शादी के वक्त 5 लाख रुपये दे दिए। 11 मार्च को नंदानगर के एक आलीशान मैरिज लॉन में धूमधाम से शादी संपन्न हुई,

