-
Advertisement
पंडोह डैम के पास भीषण हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक-युवती की मौ#त, दो घायल
Himachal Accident: मंडी जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मंडी-कुल्लू एनएच पर पंडोह डैम के समीप सुबह एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी, जबकि कार (एचपी 28 बी 2541) कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। पंडोह डैम के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में शशांक शर्मा पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव मजवान, डाकघर कलखर, बलद्वाड़ा और गायत्री देवी पुत्री राकेश कुमार निवासी गांव रिहाली टांडा डाकघर भाम्बला जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
वहीं कश्मीर सिंह पुत्र नूर चंद निवासी गांव गद्दालस रंधाड़ा तहसील बल्ह, जिला मंडी और दीक्षा चौहान पुत्री राजेश कुमार निवासी गांव हटली, पत्याला बंगाना जिला ऊना घायल हैं। इस दौरान बीबीएमबी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। बाद में बीबीएमबी की एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
संजीव
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

