-
Advertisement
जागरण देख कर लौट रहा था परिवार, खाई में गिरी कार- 3 लोगों की गई जा#न दो घायल
Himachal Accident: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत घेरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर हनुमान मंदिर के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हुए है।कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा धारकंडी मार्ग पर घेरा गांव के पास हनुमान मंदिर के नजदीक हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
सुबह चला हादसे का पता
जानकारी के अनुसार, हादसे का पता सुबह उस समय चला जब राहगीरों ने खाई में गिरी एक क्षतिग्रस्त कार को देखा। आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटना रात के समय हुई और घायलों को समय पर मदद नहीं मिल पाई। मृतकों में एक अध्यापक करण और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। वहीं, उनकी पत्नी और एक अन्य बेटी घायल हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।
खड़ी बेही से वापिस आ रहे थे
सूचना मिलने पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी जागरण देख कर खड़ी बेही से रात को 12 बजे के लगभग वापिस आ रहे थे । प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण सड़क की खराब स्थिति या अंधेरे में वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

