-
Advertisement
“खाकी” पर दाग लगाने वालों की खैर नहीं- DGP का कड़ा संदेश,अब तक 16 बर्खास्त
Himachal Police: हिमाचल में नशे के बढ़ते जाल और पुलिस विभाग में छिपी ‘काली भेड़ों’ के खिलाफ DGP अशोक तिवारी ने कड़ा संदेश दे दिया है कि खाकी पर दाग किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। पुलिस द्वारा आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के सौदागरों के साथ पुलिस कर्मियों की किसी भी प्रकार की संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पांचों उंगलियां बराबर नहीं होती
DGP अशोक तिवारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि जिस प्रकार पांचों उंगलियां बराबर नहीं होती, उसी तरह एक परिवार के सभी सदस्य सज्जन नहीं होते, उसी तरह पुलिस विभाग में भी कुछ ऐसे लोग हैं जो वर्दी को दागदार कर रहे हैं। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि इस वर्ष अब तक 16 पुलिस कर्मियों को नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है। इन कर्मियों के खिलाफ या तो NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज थे या फिर पुख्ता सूचना थी कि ये नशा तस्करों को संरक्षण दे रहे थे।उन्होंने जोर देकर कहा कि चाहे संलिप्तता प्रत्यक्ष (Direct) हो या अप्रत्यक्ष (Indirect), दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
चेस्टर हिल मामले में कही ये बात
वहीं उन्होंने बहुचर्चित चेस्टर हिल मामले द्वारा पूछे गए सवाल पर संयमित लेकिन गंभीर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिलहाल इस विषय पर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा क्योंकि मामला जांच के दायरे में है। संबंधित विभाग इस पर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। यदि सरकार पुलिस विभाग को इस मामले में कोई विशेष जिम्मेदारी या दायित्व सौंपती है, तो हम उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

