-
Advertisement
Accident | Hamirpur | Himachal |
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व दो घायल हैं। हादसा बड़सर के तहत खेड़ी मार्ग पर कार के अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरने से हुआ। कार में चार लोग सवार थे, जो एक रिश्तेदार के घर आयोजित समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में चालक 64 वर्षीय पृथ्वी चंद पुत्र बीरबल राम निवासी गांव लपोदू, 59 वर्षीय सरोज कुमारी, 74 वर्षीय रमेश चंद और 69 वर्षीय संतोष कुमारी सवार थे। हादसा इतनी भीषण था कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष कुमारी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सरोज कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है, जबकि चालक पृथ्वी चंद का उपचार जारी है। डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

