-
Advertisement
Protest | Sahib Society Workers | MC Shimla |
शिमला शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर बड़ा संकट गहराता नजर आ रहा है। नगर निगम शिमला के तहत कार्यरत सैहब कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ शिमला की स्वच्छता रैंकिंग में भी भारी गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने को लेकर जिला प्रशासन ने एस्मा लगा दिया था फिर भी कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। सैहब कर्मचारी 10 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं…..इससे पहले नगर निगम प्रशासन के साथ बैठक बेनतीजा रहने के बाद कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल का एलान किया था।

