-
Advertisement
Teachers | Students | Value Of Life
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ जीवन का महत्व भी सिखाएंगे। स्कूलों में बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी। इसमें तनावपूर्ण जीवन जीने के टिप्स उन्हें दिए जाएंगे। बच्चों को यह भी बताया जाएगा कि परीक्षा में फेल होने से जीवन समाप्त नहीं हो जाता। जीवन के हर अनुभव से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में शिमला व बिलासपुर में दो विद्यार्थियों के आत्महत्या करने का मामले सामने आने के बाद विभाग इस पर काम कर रहा है। महीने के अंतिम शनिवार को बैग फ्री डे का आयोजन स्कूलों में किया जाता है। बच्चों को जागरूक करने के लिए विभाग कई तरह की गतिविधियां विभाग करवाता है। शिक्षकों को यह भी जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह बच्चों को तनाव से बाहर निकलने के बारे में बताए। बच्चों में तनाव के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब स्कूल उन्हें पढ़ाने के साथ तनाव मुक्त रहने की भी सीख दी जाएगी। विभाग अभिभावकों का भी सहयोग इसमें लेगा। उन्हें बताया जाएगा कि जरूरी नहीं हर बच्चा पढ़ाई में तेज हो। परीक्षा परिणाम वाले दिन बच्चों पर ज्यादा नजर रखें। अभिभावक इस दिन उनके साथ रहे ताकी उसके मन में कोई नकारात्मक विचार न आए। अभिभावकों को गाइड किया जाएगा कि वे स्वयं भी बच्चों की काउंसलिंग करें।

