-
Advertisement
Big Breaking | Sukhu Govt | General Public |
पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। हिमाचल में बस, ट्रक व टैक्सी का किराया बढ़ सकता है। निजी बस, ट्रक और टैक्सी आपरेटरों ने अब राज्य सरकार से किराये में बढ़ोतरी की मांग उठाना शुरू कर दिया है। आपरेटरों का कहना है कि इसमें किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। पहले दाम में 20 से 25 पैसे या फिर एक रुपये तक की बढ़ोतरी होती थी, लेकिन इस बार सीधे तीन रुपये बढ़ाए गए हैं। इससे उन्हें प्रतिदिन घाटा उठाना पड़ेगा। यदि किराया बढ़ता है, तो इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा, जिससे उन्हें अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। पर्यटन सीजन में टैक्सी और टेंपो ट्रैवलर आपरेटरों की पहले से एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जनजातीय क्षेत्रों के अधिकतर टूर उनके पास बुक रहते हैं। डीजल के दाम बढ़ने का असर रोजमर्रा के सामान पर भी पड़ेगा। किराया बढ़ने से रोजमर्रा की चीजें महंगी हो जाएंगी। ट्रक और पिकअप का किराया बढ़ने से किसानों और बागवानों को भी परेशानी होगी, क्योंकि उन्हें अपना माल मंडियों तक पहुंचाने के लिए अधिक किराया देना पड़ेगा।

