-
Advertisement
Nurpur | Road Facility | Himachal
नूरपुर की ग्राम पंचायत खैरियां के वटनियाल वार्ड स्थित बरोट उर्फ चूहक गांव से लोकतंत्र को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां पूरे प्रदेश में पंचायती राज चुनावों को लेकर चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं, वहीं इस गांव के लोगों ने विकास से मोहभंग होने के बाद चुनावों के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। करीब 150 से अधिक आबादी वाले इस गांव के ग्रामीणों ने एकजुट होकर साफ कर दिया है कि जब तक गांव को सड़क सुविधा नहीं मिलेगी, तब तक गांव का कोई भी व्यक्ति मतदान नहीं करेगा। गांव में “सड़क नहीं तो वोट नहीं” के नारे गूंजते रहे और लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया। ग्रामीणों ने बताया कि वे वर्ष 1985 से गांव तक सड़क पहुंचाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन चार दशक बीत जाने के बावजूद आज तक सड़क का सपना अधूरा है।

