-
Advertisement
Sukhu Govt | Electricity Subsidy | Big Update |
हिमाचल प्रदेश में मई महीने के बिजली बिलों ने सैकड़ों उपभोक्ताओं को जोरदार झटका दिया है। खासकर, शहरी क्षेत्रों में किराए के मकानों में रह रहे लोगों को भारी भरकम बिल थमा दिए गए है, क्योंकि सुक्खू सरकार ने 2 मीटर से अधिक पर सब्सिडी खत्म कर दी है। सरकार के इस फैसले की मार शहरी क्षेत्रों में किराए के कमरों में रहने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं पर पड़ी है। हालांकि,मकान मालिक को अभी भी पहले की तरह सब्सिडी जारी है। किरायेदारों को बिना सब्सिडी के तय दर्रों के हिसाब से बिल दिए गए है। इसी तरह, ग्रामीण इलाकों में भी 2 मीटर पर सब्सिडी जारी है। हालत ये है कि अप्रैल में जिनका बिल 750 रूपए,था मई में उनको 1850 रुपए का बिल थमाया गया है। दिसंबर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की गारंटी दी थी। यह गारंटी तो पूरी नहीं हुई, इस बीच सरकार ने ऐसा फैसला लिया जिससे एक भी यूनिट बिजली खर्च करता है तो भी उसे बिल दिया जाएगा। इसकी मार अर्बन व सेमी अर्बन एरिया में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ रही है।

