-
Advertisement
Dr Rajeev Bindal | Municipal Corporation Result | Shanta Kumar |
हिमाचल में चार नगर निगम में हुए चुनावी नतीजों ने साफ कर दिया है कि बीजेपी का अपर हैंड हैं,जबकि पालमपुर में विधायक आशीष बुटेल ने अपने रसूख के चलते कांग्रेस की नाक कटवाने से ना केवल बचाई बल्कि बड़ी जीत दर्ज करवाई है। पालमपुर में बीजेपी के अगुवा बनकर सामने आए पूर्व सीएम शांता कुमार की अंतिम अरदास भी वोटरों के सामने काम नहीं आई,वोटरों ने उन्हें नकार पर ही बैठे रहने की सलाह दी है। पालमपुर नगर निगम में अभी तक 10 सीटों के नतीजे आए हैं, जिसमें 9 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट बीजेपी को मिली है। इसी तरह सोलन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की रणनीति पूरी तरह से काम कर गई तो सुक्खू की सरकार में हेल्थ मिनिस्टर धनीराम शांडिल्य को वोटरों ने नकारते हुए कांग्रेस को बुरी तरह से हराया है। सोलन नगर निगम की हालत ये है कि कुल 17 में से 10 सीट पर भगवा लहराया है। जबकि जहां कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं व एक निर्दलीय जीत दर्ज करवाने में सफल रहा है।

