-
Advertisement
बनीखेत में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर व्यक्ति की मौ#त, परिजनों में छाया मातम
Himachal News: जिला चंबा अंतर्गत बनीखेत क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय अचानक नीचे गिरने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। देव राज बनीखेत में एक निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनीखेत पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने के बाद तोड़ा दम
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. विश्व दीपक कंवर ने बताया कि देव राज को बेहद नाजुक हालत में स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया और उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उन्होंने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डलहौजी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रविद्र चौधरी
