-
Advertisement
हॉलीलॉज को डिसलॉज करने के भ्रम में हैं सीएम सुक्खू, मंडी से जयराम ठाकुर का तीखा प्रहार
Leader of Opposition Jai Ram Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस सरकार सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा राजनीतिक प्रहार किया है। मंडी के इंदिरा मार्कीट पार्क में उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू को यह गलतफहमी हो गई है कि वे ‘हॉलीलॉज’ को पूरी तरह से ‘डिसलॉज’ करने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति के संदर्भ में राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला बोला।
“स्व. वीरभद्र सिंह के योगदान का निरादर कर रही कांग्रेस
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पूर्व सीएम स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के प्रदेश विकास में योगदान को याद करते हुए कहा कि जिस नेता का हिमाचल के निर्माण में इतना बड़ा हाथ रहा, उनका इस तरह निरादर करना कांग्रेस की संकीर्ण राजनीतिक सोच को दर्शाता है।उन्होंने मंडी सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के हालिया बयानों का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी अब पूरी तरह सतह पर आ चुकी है।सीएम सुक्खू हमेशा भाजपा के भीतर गुट तलाशते रहते हैं, लेकिन आज उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेस में आज एक-दो नहीं बल्कि अनगिनत गुट बन चुके हैं और पार्टी नेतृत्व की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं।
संविधान से ऊपर नहीं है गांधी परिवार
राष्ट्रीय मुद्दों पर बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन की कड़े शब्दों में भर्त्सना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांधी परिवार देश के संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं से ऊपर नहीं है तथा कांग्रेस को संवैधानिक मर्यादाओं का सम्मान करना सीखना होगा।राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल गांधी पड़ोसी देश बांग्लादेश के हालिया राजनीतिक घटनाक्रम से बेहद प्रभावित हैं। वे इस भ्रम में हैं कि देश में अराजकता का माहौल बनाकर चुनी हुई सरकार को गिराया जा सकता है, लेकिन यह उनकी भारी भूल साबित होगी।
‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम का शुभारंभ
इससे पहले जयराम ठाकुर ने मंडी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ रंगोली कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। यह आयोजन पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के समर्पित एवं सफल सेवाकाल के पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेता व पदाधिकारीसुरेश भारद्वाज (मंडी पार्टी प्रभारी एवं पूर्व मंत्री)इंद्र सिंह (विधायक)पूर्ण चंद ठाकुर (विधायक)निहाल चंद शर्मा (भाजपा जिलाध्यक्ष)सुमन ठाकुर (मेयर, मंडी नगर निगम)सीमा शर्मा (जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा)
संजीव
