-
Advertisement
सीएम सुक्खू का खुला ऐलान,छह बागियों की वापसी नहीं,और भी जाने का इंटरेस्ट रखते हैं तो चले जाएं
CM Sukhwinder Singh Sukhu : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज खुला ऐलान करते हुए कहा है कि छह बागियों की कांग्रेस में वापसी नहीं होगी, अगर और भी जाने का इंट्रेस्ट रखते हैं तो चले जाएं। उन्होंने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। वीरभद्र सिंह की जन्मस्थली सराहन में उनकी प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में अपनी गैरमौजूदगी को गुटबाजी से जोड़कर नहीं देखने की बात कही।
सीएम सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का इससे पहले शिमला में भी अनावरण किया गया था। उस कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के कई प्रमुख नेता शामिल हुए थे। अब वीरभद्र सिंह की जन्मस्थली सराहन में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। सीएम सुक्खू ने इस घटनाक्रम को कांग्रेस की गुटबाजी से जोड़ने पर आपत्ति जताई।
सीएम सुक्खू ने पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी होने से इनकार किया, लेकिन सराहन के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने के कारणों पर विस्तार से कुछ नहीं कहा। इस दौरान सीएम सुक्खू ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए छह पूर्व विधायकों की कांग्रेस में वापसी के सवाल पर कहा कि पार्टी उन्हें वापस ही नहीं लेना चाहतीए ऐसे में वो बात क्या करेंगे। मैं तो कहता हूं कि जिनका और का भी इंट्रस्ट है, वह भी चले जाए।
-राहुल
