-
Advertisement
दिवाली पर सूरत के कपड़ा कारोबारी का बड़ा दिल: 50 कर्मचारियों को दिया 1-1 लाख रुपये का बोनस, वायरल हुआ वीडियो
Viral Video: दिवाली का त्योहार आते ही कंपनियों में कर्मचारियों को मिठाई और बोनस देने की परंपरा शुरू हो जाती है। लेकिन राजस्थान के मूल निवासी और गुजरात के सूरत में कपड़ों का बड़ा कारोबार करने वाले उद्योगपति रामस्वरूप मूंड ने इस दिवाली अपने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया है, जिसकी चर्चा अब देशभर में हो रही है। उन्होंने अपने संस्थान में काम करने वाले 50 कर्मचारियों में से हर एक को 1-1 लाख रुपये नकद बोनस और खास गिफ्ट्स भेंट किए हैं।
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ
इस खास सरप्राइज का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजन्स कारोबारी रामस्वरूप मूंड की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि असली अमीरी सिर्फ बैंक बैलेंस में नहीं, बल्कि अपने कर्मचारियों के चेहरों पर ऐसी मुस्कान लाने में दिखती है।
यह कोई एहसान नहीं, टीम की मेहनत का फल है: रामस्वरूप मूंड
कारोबारी रामस्वरूप मूंड का कहना है कि उनका यह कदम कोई दिखावा नहीं है। वे जानते हैं कि एक आम नौकरीपेशा इंसान को परिवार चलाने में कितनी मेहनत और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।मेरे पास कोई दौलत की पोटली नहीं है कि मैं किसी पर एहसान कर रहा हूँ। बिजनेस में जो भी सफलता मिलती है, वह कर्मचारियों की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है। अगर टीम मेहनत न करे, तो कोई भी कारोबार आगे नहीं बढ़ सकता। त्योहार की खुशियाँ सिर्फ मालिक के घर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, जिस टीम के दम पर काम चलता है, उनके परिवारों का भी खुशियों पर पूरा हक है।”
जाटों में सेठ हो तो रामस्वरूप जी मुंड जैसा हो जाट समाज को आप पर गर्व हैं जाट समाज में पैसे तो बहुत कमाते हैं मगर आप जैसा दिल हर किसी का नहीं होता है आपने आपके कर्मचारियों को जो दिल से गिफ्ट दिए हैं ना वह राजस्थान में नहीं पूरे भारत में एक चर्चा का विषय बन गया है pic.twitter.com/hjOobRIHP9
— Choudhary Ladulal (@LJajara) November 7, 2026
पिछले साल भी जीता था दिल
रामस्वरूप मूंड के लिए अपने कर्मचारियों को परिवार मानकर खुशियाँ बांटना कोई नया काम नहीं है। इससे पहले पिछले साल भी धनतेरस के मौके पर उन्होंने अपने स्टाफ के बीच इसी तरह बड़ी रकम बांटी थी, जिसका वीडियो भी काफी पसंद किया गया था। इस बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया है कि कर्मचारियों की मेहनत की कद्र कैसे की जाती है।
पंकज शर्मा
