-
Advertisement
इतिहास रचा: शादीशुदा और एक बच्चे की मां जेनिफर बैरेटो बनीं ‘मिस यूनिवर्स 2026’, कभी नहीं की थी मॉडलिंग
Miss Universe 2026: दुनिया को अपनी 75वीं मिस यूनिवर्स मिल गई है। प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो (Jennifer Barreto) ने ‘मिस यूनिवर्स 2026’ का ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। जेनिफर इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता को जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला और एक बच्चे की मां बन गई हैं। 25 नवंबर को राजधानी सैन जुआन में आयोजित भव्य 75वें फिनाले में उन्हें विजेता घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकेंड रनर-अप रहीं।
Por primera vez en la historia de Miss Universo, una mujer que es madre se corona como la más bella del universo. 👸#MissUniverse2026 #MissUniverso2026 #PuertoRico 🇵🇷🇵🇷🇵🇷🇵🇷🇵🇷🇵🇷🇵🇷🇵🇷🇵🇷🇵🇷🇵🇷🇵🇷 pic.twitter.com/SgJpdaoQmQ
— Greg Calvillo (@Greg_Calvillo) November 25, 2026
बिना मॉडलिंग अनुभव के हासिल किया मुकाम, घटाया 30 किलो वजन
27 वर्षीय जेनिफर की यह जीत कई मायनों में बेहद खास है। दिलचस्प बात यह है कि ब्यूटी पेजेंट में आने से पहले उनके पास मॉडलिंग का कोई अनुभव नहीं था।
समाज सेवा से जुड़ी रहीं जेनिफर ने फरवरी 2026 में पहली बार रैंप पर कदम रखा था। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिस्सा बनने और खुद को तैयार करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपना 30 किलो वजन कम किया। जून 2026 में ‘मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको’ का खिताब जीतने के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी दावेदारी पेश की और विजेता बनकर उभरीं।
समाजसेवा और उच्च शिक्षा से जुड़ी हैं जेनिफर
जेनिफर बैरेटो केवल खूबसूरती ही नहीं, बल्कि अपनी बुद्धिमत्ता और सामाजिक कार्यों के लिए भी जानी जाती हैं:
शिक्षा: वे साइकोलॉजी (मनोविज्ञान) में ग्रेजुएट हैं और उनके पास ‘साइकोलॉजी’ व ‘क्लिनिकल सोशल वर्क’ में दो मास्टर डिग्रियां हैं।
समाज सेवा: मिस यूनिवर्स बनने से पहले वे अमेरिकी सेना विभाग के साथ काम कर चुकी हैं। वे लंबे समय से घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं, मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ), बच्चों के शोषण और युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों की मदद के लिए काम कर रही हैं।
70 साल पुराना नियम बदलने के बाद मिली ऐतिहासिक जीत
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के इतिहास में लंबे समय तक एक ऐसा नियम था, जो लाखों महिलाओं के सपनों के आड़े आता था। साल 1952 में कैलिफोर्निया के लॉन्ग बीच से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में अगले 70 सालों तक केवल 18 से 28 वर्ष की अविवाहित महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं। शादीशुदा या मां बन चुकी महिलाओं को इसके लिए ‘अयोग्य’ माना जाता था। यहां तक कि विजेता को भी अपने कार्यकाल के दौरान अविवाहित रहना अनिवार्य था।अगस्त 2022 में मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने इस नियम को बदलने का ऐतिहासिक फैसला लिया, जिसे 2023 (72वीं प्रतियोगिता) से लागू किया गया। नए नियमों के तहत शादीशुदा, तलाकशुदा और मां बन चुकी महिलाओं के साथ-साथ 18 वर्ष से अधिक किसी भी उम्र की महिलाओं के लिए दरवाजे खोल दिए गए।हालांकि 2023 से शादीशुदा महिलाओं ने इस मंच पर हिस्सा लेना शुरू कर दिया था, लेकिन 2026 में जेनिफर बैरेटो पहली ऐसी महिला बनी हैं जिन्होंने शादीशुदा और मां होने के बावजूद यह विश्व स्तरीय ताज अपने सिर सजाया है।
पंकज शर्मा
