-
Advertisement
Solan: दो गुटों में विवाद, चाकू से हमला-एक की गई जान, दो घायल
Last Updated on October 24, 2020 by Deepak
दयाराम कश्यप/सोलन। जिला सोलन (Solan) की हरिपुर पंचायत में दो गुटों में विवाद में एक की मौत हो गई है और दो घायल हुए हैं। यह विवाद आपसी रंजिश के चलते आज देर शाम हुआ। आपसी झड़प में तीन लोग घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए कुनिहार अस्पताल (Hospital) लाया गया। जहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।उन्होंने कहा कि हरिपुर क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: रामपुर-झाखड़ी NH पर पैरापिट से टकराई Bike, सवार की मौके पर गई जान
बता दें कि आपसी विवाद में चाकू से हमला किया गया। इसमें तीन घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए कुनिहार चिकित्सालय लाया गया। जहां मौजूद डॉ. शिवानी ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं इनमें से एक व्यक्ति के पेट में चाकू लगने के कारण उसकी हालत काफी गंभीर थी, जिसकी मौत हो गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…