-
Advertisement
डिनर के बाद टहलने निकली थी महिला, घर की छत से गिरी, गई जान
सोलन। परवाणू के सेक्टर-6 में एक 34 वर्षीय महिला मकान की छत से गिर गई और उसकी मौत (Death) हो गई। जानकारी के अनुसार परवाणू के सेक्टर 6 स्थित ब्लॉक नंबर 11, ए3 के रिहायशी मकान में परिवार के साथ बतौर किराएदार रहने वाली एक महिला छत से गिर गई। महिला की पहचान जिला कांगड़ा के गांव दरकाटी की 34 वर्षीय वर्षा मिन्हास पत्नी संजय मिन्हास के रूप में हुई है। डिनर (Dinner) करने के बाद महिला मकान की छत पर टहलने के लिए गई थी और थोड़ी देर बाद महिला के पति को उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। महिला का पति तुरंत मकान की तीसरी मंजिल की छत पर पहुंचा, लेकिन पत्नी कहीं दिखाई नहीं दी। वह चारों ओर उसे देखने लगा तभी उनके पड़ोसी ने आवाज दी कि तुम्हारी पत्नी बिल्डिंग के पीछे टंकियों के पास गिरी पड़ी है।
यह भी पढ़ें: Himachal: 8 माह की गर्भवती महिला की कोरोना से मौत, 21 साल थी उम्र
महिला का पति व पड़ोसियों ने तुरन्त महिला को उठाया और ईएसआई अस्पताल परवाणू (ESI Hospital Parwanoo) ले गए जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पड़ोसियों और महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी बंदरों से बहुत डरती थी। रात को भी उसे कोई बंदर दिखाई दिया होगा जिसकी वजह से वह छत से डर के मारे गिर गई होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

