-
Advertisement
Himachal: सड़क किनारे खड़ी Car से टकराई बाइक, युवक की गई जान
ऊना। हिमाचल (Himachal) के जिला ऊना (Una) के पुलिस थाना अंब (Police Station Amb) के तहत गंगोटी गांव में हुए सड़क हादसे में बाइक (Bike) सवार 35 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। हादसे में मौत का शिकार हुआ जीवन कुमार पुत्र कश्मीर सिंह उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत राजपुर जसवां के सलाणा गांव का रहने वाला था। वहीँ हादसे की सूचना मिलने पर अंब पुलिस (Police) ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:पुलिस ने कुल्लू में 1 किलो 312 ग्राम चरस व सोलन में चिट्टा – शराब की बरामद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गंगोटी स्थित सतसंग भवन ओर से जीवन कुमार बाइक पर आ रहा था। इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी कार (Car) के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए जीवन कुमार को स्थानीय लोगों ने किसी निजी वाहन में डालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। यहां जांच करने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, डीएसपी अंब सृष्टि पांडे (DSP Amb Srishti Pandey) ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव उसके स्वजनों के सुपूर्त कर दिया है। वहीँ हादसे में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

