-
Advertisement
लावण्या प्रकरण पर उग्र हुई एबीवीपी ने फूंका तमिलनाडु सरकार का पुतला, उठाई ये मांग
ऊना। जिला मुख्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार (Government of Tamil Nadu) के खिलाफ रोष रैली निकाली और सरकार का पुतला फूंकते हुए लावण्या प्रकरण पर अपना विरोध दर्ज (Protest) करवया। इस दौरान छात्रावास के पास से शुरू हुई रोष रैली कॉलेज के मेन गेट तक निकाली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु सरकार की रहनुमाई में मिशनरी स्कूल द्वारा हिंदू छात्रा पर अत्याचार किया गया। उसे जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन उस छात्रा ने जोर जुल्म के सामने आत्महत्या (Suicide) का मार्ग चुनते हुए जीवन लीला समाप्त कर ली।
यह भी पढ़ें: लावण्या मामलाः विद्यार्थी परिषद ने पीड़ितों को न्याय ना मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने कहा कि भारत भूमि पर इस प्रकार की जोर जबरदस्ती को कतई सहन नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार को इस मामले पर संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु की सरकार के साथ-साथ उक्त मिशनरी स्कूल के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। इस मौके पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मेन गेट के पास तमिलनाडु की सरकार का पुतला भी फूंका। तमिलनाडु सरकार के खिलाफ विरोध कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई है कि मृतका लावण्या को इंसाफ दिलाया जाए। एबीवीपी की स्थानीय इकाई के सह मंत्री जगदीप ने कहा कि तमिलनाडु के सरकार ने लावण्या प्रकरण (Lavanya incident) में आवाज उठा रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी अन्याय पूर्ण कार्रवाई की है। इस कार्रवाई को तुरंत वापस लेते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं को भी जेल से रिहा करना चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


