-
Advertisement
Accident | Himachal | Breaking |
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पर्यटन स्थल शिकारी माता मंदिर मार्ग पर मध्यरात्रि एक बडा सड़क हादसा पेश आया है। यहां रात करीब एक बजे के करीब एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। रात का सन्नाटा होने के कारण काफी देर तक किसी को दुर्घटना का पता नहीं चला, सूचना मिलते ही जंजैहली से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों में भूपेंद्र निवासी गांव जाजर, हेत राम निवासी गांव भराड़, तहसील थुनाग शामिल है।हादसे में घायल दो अन्य व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है। घायलों में पूर्ण चंद निवासी गांव करसोली व राज ठाकुर निवासी गांव चुरासनी शामिल है। प्रारंभिक दृष्टि में दुर्घटना का कारण खराब सड़क या अंधेरे में नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

