-
Advertisement
ऊना-गढ़शंकर रोड पर हादसा: ट्रक ने 2 लोग कुचले, कई गंभीर
Himachal Accident: हिमाचल के ऊना में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में हो लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल है। ऊना-गढ़शंकर रोड पर बाथड़ी के पास दो ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार, ट्रक ऊना से गढ़शंकर की ओर जा रहा था। बाथड़ी पहुंचते ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुनैना
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

