-
Advertisement
एक्टर और DMDK चीफ विजयकांत का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
नेशनल डेस्क। एक्टर से नेता बने विजयकांत (Vijayakanth) का गुरुवार को निधन हो गया है। इस खबर से फिल्म और राजनीतिक जगत (Political World) में शोक की लहर दौड़ गई है। DMDK पार्टी के चीफ विजयकांत ने 71 साल की उम्र में चेन्नई में अंतिम सांस ली है। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक्टर का चेन्नई के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। एक्टर कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने के बाद वेंटिलेटर पर थे। हालांकि अस्पताल वालों का कहना है कि उन्हें निमोनिया हुआ था।
https://twitter.com/Kavin_m_0431/status/1740227426368868680
एक्टिंग के बाद राजनीति में रखा था कदम
आपको बता दें कि विजयकांत ने एक्टिंग (Acting) के बाद राजनीति में कदम रखा था और उनका असली नाम विजय राज था। विजयकांत एक्टिंग में नाम कमाने के बाद राजनीति में उतरे थे। विजयकांत साल 2011 से 2016 तक तमिलनाडु में विपक्ष के नेता रहे थे। पॉलिटिक्स में आने से पहले विजयकांत ने कई तमिल फिल्मों में एक्टिंग की थी। विजयकांत ने कई फिल्मों को डायरेक्ट भी किया था। उन्होंने 14 सितंबर 2005 को खुद की पार्टी बनाई थी। उनकी पार्टी का नाम देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1740228820332896483
PM बोले- ये खालीपन भरना मुश्किल
विजयकांत के निधन के बाद उनके चाहने वाले सभी शोक में हैं। फिल्म और राजनीति जगत दोनों ही शोक में डूबे हैं। वहीं, देश के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Mpdi) ने भी DMDK चीफ कैप्टन विजयकांत के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट किया- तिरु विजयकांत जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ। तमिल फिल्म जगत के एक दिग्गज, उनके करिश्माई प्रदर्शन ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। एक राजनीतिक नेता के रूप में, वह सार्वजनिक सेवा के प्रति गहराई से प्रतिबद्ध थे, जिसने तमिलनाडु के राजनीतिक परिदृश्य पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। उनका निधन एक खालीपन छोड़ गया है जिसे भरना मुश्किल होगा।
यह भी पढ़े:Salman Khan Birthday: सलमान ने भांजी के साथ सेलिब्रेट किया अपना 58वां बर्थडे, घर के बाहर पहुंचे फैंस
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

