-
Advertisement
100 साल बाद करवा चौथ के दिन बनेगा महासंयोग, इन राशियों के खुलेंगे भाग्य
Last Updated on October 31, 2023 by Soumitra Roy
हिंदू धर्म में करवा चौथ (Karva Chauth) का विशेष महत्व है। करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं (Married Womens) अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। ये व्रत निर्जला होता है और महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार करवा चौथ के व्रत के दिन महासंयोग (Coincidence) बन रहा है।
1 नवंबर को मंगल, बुध और सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और बुध ग्रह मिलकर बुधादित्य योग बनाएंगे। वहीं, मंगल और सूर्य की युति से आदित्य योग का निर्माण होगा। साथ ही इस दिन शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। जोकि कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है। ऐसा करीब 100 सालों (100 Years) के बाद होगा।
- मेष राशि (Mesh Rashi) – मेष राशि वालों के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत खास और लाभदायक हो सकता है। मेष राशि वालों को सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन का लाभ भी मिलेगा। जो कार्य पूरे होने में कई बाधाएं सामने आ रही थी वह पूरे होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जरूर सफलता मिल सकती है। बिजनेसमैन के लिए ये दिन बेहद खास है।
- कन्या राशि (Kanya Rashi) – 1 नवंबर को बनने वाले महासंयोग से कन्या राशि वालों को भी काफी फायदा मिल सकता है। धन लाभ, व्यापार में तरक्की हो सकती है। इतना ही नहीं जो लोग निवेश के बारे में सोच रहें हैं ऐसा करना उनके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। कन्या राशि वालों को नौकरी का ऑफर भी आ सकता है।
- मकर राशि (Makkar Rashi) – करवा चौथ के दिन बनने वाले ग्रहों के महासंयोग से मकर राशि वालों को धन प्राप्ति हो सकती है। करियर की चिंता करते रहते हैं तो आज के दिन चिंता खत्म होगी। बात की जाए नौकरीपेशा वालों की तो सैलरी बढ़ सकती है। परिवार में खुशहाली और सुख बना रहेगा। व्यापार में भी फायदा मिलेगा।